अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान जारी, 15,000 लोग गिरफ्तार

 सऊदी अरब में पिछले हफ्ते अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के तहत कुल 15,076 लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, अवैध अप्रवासियों को 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त समिति ने कहा कि पकड़े जाने वालों की कुल संख्या में से 7777 इक़ामा कानूनों का उल्लंघन करने वाले थे।

इसी तरह, 5375 लोग सीमा उल्लंघन में शामिल थे, जबकि 1924 लोग श्रम कानूनों के उल्लंघन में शामिल थे।



संयुक्त समिति ने कहा कि सऊदी अरब में सीमा पार करने और अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे 208 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें से 64% यमन के थे, 28% इथियोपिया के थे और 8% दूसरे देशों के नागरिक थे।

संयुक्त समिति ने कहा कि इस अवधि के दौरान सऊदी अरब कि सीमा पार करने की कोशिश करने वाले 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया जी देश कि सीमा पार कर के सऊदी अरब से बहार जाना चाहते थे।

इस तरह अवैध व्यक्तियों के साथ सहयोग करने के लिए 27 लोगों को गिरफ्तार किया जिन में गयानागरिक और विदेशि शामिल हैं।

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें