ग्रह मंत्रालय ने घोषणा की है कि15 मार्च 2020 से सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को 2 सप्ताह के लिए स्थगित किया जा रहा है। सऊदी अरब ने ऐसा इस लिए किया है ताकि राज्य में कोरोना वायरस के फैलने कि रफ़्तार को धीमा किया जा सके।
एसपीए (सऊदी प्रेस एजेंसी) के अनुसार मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि निलंबन 15 मार्च (रविवार) को सुबह 11 बजे से शुरू होजाएगा, और 2 सप्ताह की अवधि के दौरान केवल कुछ उड़ानों को 'असाधारण मामलों' में अनुमति दी जाएगी।
जो शनिवार तक वापस नहीं आ सकते उन प्रवासियों को आधिकारिक छुट्टी पर माना जाएगा।
ग्रह मंत्रालय, GACA और अन्य संबंधित प्राधिकरणों के सहयोग से स्वास्थ्य मंत्रालय उन सभी सऊदी नागरिकों को वापस लाने के लिए मिलकर काम करेगा जो देश वापस आना चाहते हैं, जल्द ही इस कदम के लिए प्रक्रियाओं की घोषणा की जाएगी।
पिछले हफ्ते, सऊदी अरब ने सभी यूरोपीय संघ को निलंबित कर दिया और एशिया और अफ्रीका के 12 अन्य देशों को यात्रा प्रतिबंध सूची में डाल दिया है।
#عاجل مصدر مسؤول في #وزارة_الداخلية :حكومة #المملكة تقرر تعليق الرحلات الدولية الجوية الدولية لمدة أسبوعين اعتبارًا من يوم غد الأحد . pic.twitter.com/BG7GwIKtIs— محافظة جدة (@jedgovsa) March 14, 2020
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।