मक्का में भी कर्फ्यू में ढील , मस्जिदों को खोलने की अनुमति

सऊदी ग्रह मंत्रालय ने मक्का में भी कर्फ्यू में ढील देने कि घोषणा करदी है। इस निर्देश का पालन रविवार 31 मई (8 शव्वाल) से होगा।
सबक़ और आजिल वेबसाइटों के अनुसार स्थानीय और प्रवासी सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक घरों से निकल सकते हैं।
ग्रह मंत्रालय ने दूसरी घोषणा यह की है कि 21-जून (29 शव्वाल)  मक्का की मस्जिदें नमाज़ियों के लिए खोल दी जाएंगी। शहर की सभी मस्जिदों में पांचों समय कि नमाज़ अदा की जा सकेंगी।

ग्रह मंत्रालय ने मक्का में कर्फ्यू में नरमी का निर्णय दो चरणों में लागू करने की घोषणा की है।

पहला चरण रविवार 31 मई, (8 शव्वाल) से लागू होगा।

इस दौरान मक्का के नागरिक सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक अपने घरों से निकाल सकेंगे।
31 मई से मक्का आने जाने की अनुमति होगी। मक्का के नागरिक दिन भर अपने मुहल्ले में वॉकिंग कर सकेंगे।
मस्जिद अल-हराम में निर्धारित नियमों के अनुसार जुमा और फर्ज़ नमाजें जमात से अदा करने का सिलसिला बाक़ी रखा जाएगा।
पिछले निर्णयों में जिन गतिविधियों को छूट दी गई थी वो वैसे ही रहेंगी।
संपूर्ण लॉकडाउन वाले मुहल्लों में सुरक्षा उपायों का सिलसिला बनाए रखा जाएगा।

दूसरा चरण 21 जून (29 शव्वाल) को शुरू होगा।

21 जून से मक्का के नागरिक सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक अपने घरों से निकाल सकेंगे।
सभी मस्जिदों में जुमा और फर्ज़ नमाजें जमात के साथ अदा करने की अनुमति होगी। नमाज़ियों को स्वास्थ्य नियमों का पालन करना ज़रूरी होगा।
मस्जिद अल-हराम में निर्धारित नियमों के अनुसार जुमा और फर्ज़ नमाज़े जमात से अदा करने का सिलसिला बरकरार रखा जाएगा । 
पिछले निर्णयों में जिन गतिविधियों की अनुमति दी गई थी, वह अनुमति बरकरार रहेगी।
इसके अलावा आर्थिक और व्यावसायिक केंद्र कर्फ्यू समय खतम होने के बाद खोले जा सकेंगे । रेस्तरां और कैफे भी खुले रहेंगे।
सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे सामाजिक दूरी का पालन करना होगा । शादियों और शोक सभाओं में पचास से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते।
पड़ोस में 24 घंटे पैदल चल सकते हैं।
सामाजिक दूरी की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने वाले हर कार्य पर प्रतिबंध लगा रहेगा। ब्यूटी पार्लर, फिटनेस सेंटर, नाई की दुकानें, स्वास्थ्य और खेल क्लब, अवकाश केंद्र, सिनेमा और ऐसी सभी गतिविधियां जो संबंधित अधिकारियों द्वारा मना की चौकी हैं, प्रतिबंधित रहेंगी।
बयान में यह भी कहा गया है कि पूर्ण लॉकडाउन वाले क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को बनाए रखा जाएगा।

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें