सऊदी अरब ने कुछ देशों के लिए फैमली विज़िट वीज़ा शुल्क में कमी करदी है

फीस शुल्क में कमी पाकिस्तान के लिए नहीं है यूरोपीय देशों, भारत और कुछ अरब देशों के लिए 2000 रियाल के बजाये 305 रियाल फीस तै कर दी गई है


(जेद्दाह / सऊदी अरबिया) भारत सहित कुछ यूरोपीय और अरब देशों के लिए सऊदी ने फैमली विज़िट वीज़ा शुल्क 2000 से घटाकर 305  रियाल कर दिया है। पाकिस्तान के लिए फैमली विज़िट वीज़ा शुल्क को कम करने के सिलसिले में अभी तक कोई ख़बर प्राप्त नहीं हुई है।
विवरण के मुताबिक  फैमली वीज़ा जरी करने की फीस 2000 रियाल थी जो हर देश के लिए बराबर थी 1 मई, 2018 से फैमली विज़िट वीज़ा की फीसों में परिवर्तन की जानकारी प्राप्त हुई स्रोतों के मुताबिक यूरोपीय संघ, जॉर्डन, मिस्र और भारत के लिए शुल्क कम करने का एलान किया गया जिसे 2 मई से लागू कर दिया गया है।
इस से पहले जो फैमली विज़िट विज़े स्टाम्प किये गए थे उनके लिए 2000 रियाल फीस ली गई थी जबकि 2 मई से वीज़ा फीस 305 सऊदी रियाल के हिसाब से ली जा रही है।
फैमली विज़िट विज़े के लिए चिकित्सा बीमा भी आवश्यक है जबकि सऊदी कानून के हिसाब से वैट जो की 5% है उसके अतिरिक्त है। चिकित्सा बीमा शर्तों के अनुसार चिकित्सा बीमा के लिए उम्र तै की गई है।
भारत से फैमली विज़िट विज़े पर सऊदी जाने वाले 10 साल तक के बच्चों के लिये 11500 भारती रुपया (661 रियाल) जबकि 10 से 40 साल तक के लिए 11000 रुपया और 40 से 80 साल तक के यात्रियों के लिए 14000 रुपया वसूल किये जाते हैं।
जिनमे विज़े की फीस चिकित्सा बीमा और कार्यालय मामलों के खर्च के अलावा जी एस टी और 5% वैट भी शामिल है।
पहले वीज़ा फीस के लिए 2000 रियाल जबकि चिकित्सा बीमा के लिए 800 रियाल अलग से वसूल किये जाते थे।

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें