जेद्दा सहित मक्का मुकर्रमा क्षेत्र की कमिश्नरीयों में रविवार को मस्जिदें खोलने की तैयारी चल रही है।
सबक़ वेबसाइट के अनुसार मक्का मुकर्रमा गवर्नरेट ने कई मस्जिदों की तस्वीरें जारी की हैं, जिन में सेनिटाईजींग के अलावा नमाज़ियों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए निशान लगाए जा रहे हैं।
नियमों के अनुसार सभी मस्जिदें अज़ान से 15 मिनट पहले खोली जाएँ और नमाज़ के 10 मिनट बाद बंद कर दी जाएँ। अज़ान और इक़ामत के बीच का अंतराल 10 मिनट का होगा।
सभी मस्जिदों में नमाज के दौरान खिड़कियां और दरवाजे खुले रखे जाएंगे, और पवित्र कुरान और किताबों को अस्थायी रूप से मस्जिदों से हटा दिया जाएगा।
मस्जिदों की सफों में प्रत्येक नमाज़ी के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखा जाए।
एक सफ़ से दूसरी सफ़ के बीच एक सफ़ की दूरी रखी जाए। अगर किसी मस्जिद में 6 सफ़ बनती थीं तो वहां 3 सफ़ बनाई जाएंगी।
Thank you guys for start a mosque hope this virus will gone soon
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।