कर्फ्यू में ढील: जाने क्या खुला रहेगा और क्या बंद होगा

सऊदी अरब में अधिकारियों ने कर्फ्यू और एहतियाती उपायों में नरमी करने की घोषणा की है, जिसे चरणों में लागू किया जाएगा।

गुरुवार 28 मई से शनिवार 30 मई:

  • सभी क्षेत्रों में सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक घरों से निकलने की अनुमति होगी।
  • कर्फ्यू का समय समाप्त होने के बाद निजी वाहनों से शहरों और प्रांतों के बीच यात्रा करने की अनुमति होगी।
  • कर्फ्यू का समय समाप्त होने के बाद थोक और खुदरा व्यवसाय खोले जाएंगे, व्यापार केंद्र और शॉपिंग मॉल भी खोले जाएंगे।
  • नाई की दुकानें, ब्यूटी पार्लर, फिटनेस सेंटर, खेल के मैदान, खेल क्लब, अवकाश केंद्र और सिनेमाघर बंद रहेंगे।

रविवार, 31 मई से शनिवार 20 जून तक:

  • सुबह 6 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। लेकिन मक्का को इस से लाभ नहीं होगा।
  • सभी मस्जिदें जुमा और जमात की नमाज़ के लिए खोल दी जाएंगी। मक्का की मस्जिदें इस नए रूल से अलग होंगी।
  • मस्जिद-उल-हराम में जुमा और जमात से नमाज़ वर्तमान सावधानियों के साथ जारी रहेंगी।
  • सभी सरकारी और निजी संस्थानों में ड्यूटी का निलंबन खत्म कर दिया जाएगा। कर्मचारी नियमानुसार कार्यालयों में ड्यूटी पर रहेंगे।
  • घरेलू हवाई यात्रा सहित परिवहन के अन्य साधनों को अनुमति दी जाएगी।
  • सभी रेस्तरां, कैफे और क़हवा की दुकाने सुरक्षा सावधानियों के साथ खुले रहेंगे।
  • सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी पर प्रतिबंध जारी रहेगा। 50 से अधिक लोगों को शादी समारोह और शोक सभा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

रविवार 21 जून:

  • देश के सभी क्षेत्रों और शहरों में स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन दोसरा आदेश आने तक मक्का में प्रतिबंध लागू रहेगा।
  • उमरह और ज़ियारत पर प्रतिबंध बाक़ी रहेगा।
  • अगले आदेश तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित रहेंगी।

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें