24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 1684 नए मरीज़, मुंबई में मरीज़ों की संख्या 3 दिन में ही 1000 से अधिक

24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 1684 नए मरीज़, मुंबई में मरीज़ों की संख्या 3 दिन में ही 1000 से अधिक
मुंबई में 1000 की संख्या तक पहुंचने में 30 दिन लगे थे। उसके बाद 6 दिनों में यह संख्या 2000 हो गई है। उसके 4 दिनों में यह संख्या 3000 हो गई और अब 3 दिनों में ही 4000 पार कर गई। अंदाज़ा लगा सकते हैं कि मुंबई में कोविड-19 के बढ़ने की रफ्तार क्या है। 
मुंबई में कोविड-19 के 4025 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 की संख्या 6, 427 से अधिक हो चुकी है। राज्य में 283 और अकेले मुंबई में 167 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। धारावी में जहां 8 लाख लोग रहते हैं वहां कोविड-19 के मरीज़ों की संख्या 214 पार कर चुकी है और 13 लोगों की मौत हुई है। 

भारत में कोविड-19 के कुल मरीज़ों की संख्या 23,077 हो गई है। 24 घंटे में 1684 नए मामले सामने आए हैं। रिकवरी रेट में भी 24 घंटे में सुधार हुआ है। 19 प्रतिशत से बढटकर 20.57 प्रतिशत हो गया है। 718 लोगों की मौत हो गई है। 
19 मार्च को गुजरात में कोविड-19 के दो ही मामल थे। 23 अप्रैल यानि महीना बीतते बीतते राज्य के 33 में से 29 ज़िलों में कोविड-19 के केस सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों के ठीक होने का प्रतिशत भारत में सबसे कम है। 6.3 प्रतिशत जबकि भारत का औसत 19 प्रतिशत है। केरल में कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 75 प्रतिशत मरीज़ ठीक हुए हैं। महाराट्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं लेकिन यहां ठीक होने का प्रतिशत 13 ही है। गोवा में रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। जिसे कोविड-19 हुआ है वो ठीक हो गया है। उत्तर प्रदेश में 9.3 प्रतिशत ही ठीक हो रहे हैं। 
गुजरात में कोविज-19 से 95 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर अधिक है। 4.1 प्रतिशत है। भारत में मरने वालों की संख्या का औसत 3.2 प्रतिशत है।

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें