मक्का में जल्द ही सार्वजनिक पार्क, खेल के मैदान खोल दिये जाएंगे

मक्का में सुरक्षा उपायों को धियान में रखते हुये सार्वजनिक पार्क, खेल के मैदान और वॉकवे जल्द  ही खोल दिये जाएंगे।
सबक वेबसाइट के अनुसार मक्का मुकर्रमा नगर पालिका के प्रवक्ता इंजीनियर राएद समरकनदी ने कहा है कि "नगरपालिका सार्वजनिक मनोरंजक स्थानों को खोलने की तैयारी कर रही है"।

“सुरक्षा और एहतियाती उपायों के साथ सभी सार्वजनिक स्थानों को जल्द ही खोल दिया जाएगा। हमने सार्वजनिक पार्कों, प्लेलैंड्स और अन्य मनोरंजक क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी है जिसे  कर्फ्यू के कारण काट दिया गया था।

उन्होंने कहा की "सभी मनोरंजक क्षेत्रों की बाधाओं को हटाया जा रहा है, सफाई, स्वच्छता और सेनीटाइज़िंग पर काम चल रहा है, जबकि इन स्थानों पर सामाजिक दूरी के अलावा अन्य उपाय किए जा रहे हैं।"

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें