सेहरी के वो खाने जो रोज़े को आसान बनाते हैं

सेहरी के समय केवल इसी को क्यों खायें? क्या रमज़ान के दौरान यह सबसे महत्वपूर्ण भोजन है?

रमज़ान में जो भी आप सेहरी के समय खाते हैं, उसमें आपको पूरा दिन बिना भूख के गुजारना पड़ता है। यह वो भोजन होता है जो आपको ऊर्जावान और हंसमुख रखने के साथ साथ पानी की कमी से बचाओ में मदद करता है।
अरब न्यूज़ पर प्रकाशित एक लेख में लेबनानी पोषण विशेषज्ञ रानदह फहद कुछ ऐसे ही सुझाव देती हैं जिनकी बदोलत आप के शरीर में विटामिन इस हद तक जमा होजाएंगी की आप इफ्तार तक सक्रिय रहेंगे।
इस से मतली, सिरदर्द, कंपकंपी या रक्त में शूगर की कमी को रोकने में मदद मिलेगी।
इन खानों से उन सामग्रियों की कमी भी दूर होजाएगी जो इफ्तार या फिर रात के हल्के फुल्के खाने में पूरे नहीं होसके थे।

सेहरी के समय क्या खाएं?

यदि आप एक सक्रिय व्यक्ति हैं, जिन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ता है और काम पर जाना पड़ता है, यदि आपके काम के लिए शारीरिक या मानसिक शक्ति की आवश्यकता होती है, या फिर आपके काम में सामाजिक या मनोवैज्ञानिक प्रयास शामिल हैं, तो आपको सेहरी के समय पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
मेरा इशारा पत्रकारों, टीवी मेजबानों, डॉक्टरों, सुरक्षा अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ऐसे ही कुछ दोसरे लोगों की तरफ है।
इसके अलावा जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, जो ज्यादा खाना नहीं खाते और समय-समय पर कुछ खाने के आदी होते हैं, उन्हें भी यह खाना खाना चाहिए।

कुछ महत्वपूर्ण वस्तुएं

इस सूची के कुछ फल बहुत महत्वपूर्ण हैं। उदाहरण के रूप में तरबूज, खरबूजे और संतरे की यह आपको विटामिन देने के साथ-साथ पानी भी प्रदान करते हैं।
इसी तरह अनाज शरीर में फाइबर बढ़ाते हैं और कब्ज को रोकते हैं।
जौ, पूरे गेहूं, रोटी, चोकर, केनवा (एक पौधा जिसके बीज खाए जाते हैं), मकई की रोटी और चावल के केक इसके उदाहरण हैं।
दोध से बनी वस्तुएं भी महत्वपूर्ण हैं, जो आपके शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम और प्रोटीन देती हैं। ये वो आवश्यक चीजें हैं जो हो सकता है आपको इफ्तार का भोजन प्रदान न कर सके।
इसके लिए मैं दूध, दही, ग्रीक योगर्ट और पनीर की सलाह देती हूं।

कुछ और खाद्य पदार्थ

ब्रेन फ़्लेक्स दूध के एक कप के साथ एक चुटकी दालचीनी, इस से आपके शरीर को फाइबर और कैल्शियम मिलते हैं।
केले और बादाम युक्त मक्खन आपके शरीर को प्रोटीन, पोटेशियम और फाइबर प्रदान करेगा।
गेहूं के बिना छने आटे की रोटी पनीर और खीरे के साथ , याद रखें कि खीरा एक ऐसी सब्जी है जो शरीर को पानी देती है।
नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, केला, नारियल पानी।
चिकन मांस, ज़ैतून का तेल और टमाटर से बना होआ खाना भी बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है।
अपने भोजन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों को शामिल करें। सेहरी में स्वस्थ खाने के विभिन्न उदाहरण हैं, जिनमें से कुछ का उल्लेख ऊपर किया गया है।
ख्याल रखें कि किसी एक ही भोजन तक सीमित न रहें क्योंकि आप ऊब सकते हैं। ऊपर बताए गए तरीकों के अनुसार उन्हें बदलते रहना महत्वपूर्ण है।
मिठाइयों और चीनी से बनी खाद्य पदार्थों से दूर रहें।
इसके अलावा विशेष रूप से सेहरी के समय बहुत जादा नमकीन चीजों से भी दूर रहें जैसे अचार या नमकीन गरी वाले मेवे आदि। इनका उपयोग करने के बाद आप पूरे दिन प्यास महसूस करेंगे।
अपने भोजन को छोटा या कम रखें, इस मामले में गुणवत्ता पर विचार करें मात्रा पर नहीं।

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें