कोविड-19 अपडेट - दुनिया भर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या दो लाख से अधिक

दुनिया भर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या दो लाख से अधिक हो चुकी है। अमरीका में मरने वालों की संख्या 53, 511 हो गई है। 9 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 28 लाख से अधिक है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि जो व्यक्ति कोविड-19 से ठीक हो गया है, उसे दोबारा नहीं होगा। क्योंकि उसके भीतर प्रतिरोधी क्षमता बन गई है। ऐसे व्यक्ति को भी दोबारा कोरोना का संक्रमण हो सकता है। 

भारत में कोरोना के मरीज़ों की संख्या 24,496 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1990 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में अब तक नए मामलों की सबसे अधिक वृद्धि है। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 824 हो गई है। महाराष्ट्र मे 6817 है। उसके बाद तीन राज्य गुजरात दिल्ली और राजस्थान हैं जहां कोविड-19 के संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2000 से अधिक हो चुकी है। 

भारत में कोविड-19 के 68.2 प्रतिशत मामले 27 ज़िलों से ही हैं। लेकिन ये वो ज़िले हैं जहां की आर्थिक गतिविधियां मायने रखती हैं। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर और जयपुर में मिलाकर 40 फीसदी से ज़्यादा केस हैं।  

जैसे मुंबई में देखिए। देश भर में जितने मामले हैं उसका 13.8 प्रतिशत अकेले इस महानगर से है। 5049 मामले हो गए हैं और 191 लोग मारे गए हैं।

मुंबई में 1 से 1000 होने में 30 दिन लगे, 1000 से 2000 होने में 6 दिन लगे. फिर चार दिन में ही 2 से 3000 हो गया। उसके बाद 3 दिन में 3000 से 4000 हो गया और अब मात्र 2 दिन में 4000 से 5000 हो गया है। ज़ाहिर है इस स्थिति में मुंबई को खोलने का फैसला मुश्किल हो सकता है। 

दिल्ली का बाड़ा हिंदूराव अस्पताल बंद कर दिया गया है। यहां एक नर्स कोविड-19 पोज़िटिव पाई गई है। 2 हफ्ते से वो अस्पताल में अलग-अलग विभागों में ड्यूटी कर रही थी। जब तक अस्पताल पूरी तरह सैनिटाइज़ नहीं हो जाता और कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं हो जाती तब तक अस्पताल बंद रहेगा। 

उत्तराखंड में आज से गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। तालाबंदी के निर्देशों का पालन होगा। यहां के 9 पहाड़ी ज़िलों में आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक बाज़ार खुले रहेंगे। 

गृहमंत्रालय ने भी कुछ शर्तों के साथ दुकानों के खोलने की छूट दी है। इसके बारे में विस्तार से गृहमंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर पढ़ें।

अपना कमेन्ट लिखें

कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।

और नया पुराने

asbaq.com

हिन्दी न्यूज़ की लेटैस्ट अपडेट के लिए हमे टेलीग्राम पर जॉइन करें

क्लिक करके जॉइन करें