(दम्माम/सऊदी अरबिया) दम्माम पुलिस ने विदेशी लोगों को लौटने वाले समूह को गिरफ्तार कर लिया। इस समूह में 3 लोग शामिल हैं जिन्होंने कई विदेशियों को हथियारों के ज़ोर पर लुटा है। विवरण के अनुसार पूर्वी क्षेत्र पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि कई विदेशियों की तरफ से रिपोर्ट प्राप्त हुई कि 3 लोगों के समोह ने उन्हें हथियार के ज़ोर पर लूट लिया।
पुलिस ने जांच दल का गठन किया, जिसने जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सऊदी नागरिक हैं। इनके कब्जे से हथियार और लूट मार व चोरी के लिए उपयोग किये जाने वाले उपकरण ज़ब्त किये गए। उन्होंने कई वारदातों को भी कबूल किया है।
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में किसी भी स्पैम लिंक को दर्ज न करें।